फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP candidate Bhole arrived for nomination

Kanpur: नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भोले, ज्यादा प्रस्तावक ले जाने पर गेट पर पुलिस से तीखी झड़प

Thu, 18 Apr 2024 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

कानपुर में नामांकन के पहले दिन अकबरपुर सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले नामांकन कराने पहुंचे। पांच से ज्यादा प्रस्तावक ले जाने पर भाजपा प्रत्याशी की पुलिस से तीखी झड़प हो गई।

विज्ञापन
Kanpur: BJP candidate Bhole arrived for nomination
नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लोकसभा चुनाव नामांकन के पहले दिन गुरुवार को अकबरपुर सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन कक्ष में अपने नाती और पांच से ज्यादा प्रस्तावक ले जाने पर गेट पर पुलिस से तीखी झड़प हो गई। एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह ने पांच से ज्यादा प्रस्तावक ले जाने से रोक दिया।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग ही जा सकते हैं, जबकि भोले सिंह पांच प्रस्तावक के अलावा एक और वकील को भी ले जाने के लिए जिद करने लगे। काफी देर तक पुलिस से बहस हुई इसके बाद भोले सिंह 6 लोगों को अंदर ले गए। नामांकन के दौरान उनके साथ मंत्री राकेश सचान, पूर्व मेयर जगतवीर सिंह द्रोण, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, दो वकील समेत छह लोग नामांकन के लिए अंदर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed