{"_id":"5d73eca98ebc3e93a04e776e","slug":"kanpur-bike-rider-get-e-challan-from-patna-for-his-seat-belt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटना से आया कनपुरिया बाइक सवार को सीट बेल्ट न लगाने का चालान, एसपी ट्रैफिक से मिलकर बोला बचा लो साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना से आया कनपुरिया बाइक सवार को सीट बेल्ट न लगाने का चालान, एसपी ट्रैफिक से मिलकर बोला बचा लो साहब
Sun, 08 Sep 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
चालान काटते ट्रैफिक कर्मी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एक बाइक मालिक का पटना में सीट बेल्ट का ई-चालान कर दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर मैसेज आने पर हुई। पीड़ित ने जब छानबीन की तो पता चला कि उनकी बाइक के नंबर पर पटना में कोई शख्स कार चला रहा है।
अनहोनी की आशंका पर नगर निगम में तैनात बाइक मालिक ने एसपी ट्रैफिक से न्याय की गुहार लगाई है। नवाबगंज निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को मोबाइल पर ई चालान का मैसेज आया। वह बिहार यातायात पुलिस की ओर से सीटबेल्ट न लगाने पर किया गया था।

मोबाइल पे मैसेज आया तो पता चला हो गया है चालान
उसे देख जब ऑनलाइन सर्च किया तो पता लगा कि वहां उनकी बाइक के नंबर पर चल रही कार का चालान हुआ है। कार चलाने वाले मंटू कुमार नामक शख्स ने एक हजार रुपये शमन शुल्क भी जमा कर दिया है। प्रदीप शनिवार को एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार से मिले।
प्रदीप ने बताया कि चालान रसीद में उनका नाम गाड़ी मालिक के तौर पर दर्ज है। कार चला रहा शख्स पटना में कभी कोई अपराध कर सकता है। लिहाजा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि मामले में बिहार पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की बात की गई है।