फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bike rider brother-in-law and sister-in-law died after being hit by truck

Kanpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, साले की गोदभराई में शामिल होने गए थे दोनों

Mon, 07 Apr 2025 10:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 10:17 AM IST
सार

Kanpur News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई। दोनों साले की गोदभराई में शामिल होने बाइक से गए थे। लौटते समय रूमा में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Kanpur: Bike rider brother-in-law and sister-in-law died after being hit by truck
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थानाक्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों सिकठिया पुरवा में आयोजित गोद-भराई कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


बिठूर के गुरुसांवपुर निवासी रामचंदर उर्फ चंदन (25) राजमिस्त्री का काम करते थे। उनकी ससुराल सनिगवां के चिश्तीनगर इलाके में है। साली राखी (16) उनके घर पर ही रहती थी। रविवार को चंदन के साले करण की गोदभराई सिकठिया पुरवा गांव में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए चंदन पत्नी पिंकी, साली राखी और दो बेटों गणेश और कार्तिक के साथ बाइक से ससुराल पहुंचे। वहां पत्नी व बच्चे कार से गोदभराई के लिए निकल गए जबकि वह और साली बाइक से पहुंचे।
विज्ञापन


लौटते समय भी दोनों साथ ही थे। हाईवे पर एक बड़ी कार कंपनी के शोरूम के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे, भागने के चक्कर में ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पीछे से आ रहे राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांशीराम भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Bike rider brother-in-law and sister-in-law died after being hit by truck
बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल पहुंची पत्नी तब मौत का पता चला
गोदभराई के बाद चंदन और राखी वहां से कुछ पल पहले चल दिए थे। पत्नी पिंकी बच्चों और अन्य रिश्तेदारों के साथ वैन में थी। दुर्घटना होने के बाद ससुर राजेश गौतम को दोनों की मौत की सूचना तो पुलिस से मिल गई। हालांकि उन्होंने पिंकी को सिर्फ बाइक का मामूली एक्सीडेंट होने की बात कहकर अस्पताल बुलाया। वहां वह पति और बहन के शव देखकर बिलख पड़ी। अन्य रिश्तेदार उन्हें दिलासा देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed