{"_id":"61f62e46f7d9ff2f8b23a2e7","slug":"kanpur-big-relief-from-the-sun-cold-wave-again-in-the-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: धूप खिलने से बड़ी राहत मिली, रात में फिर शीत लहर चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: धूप खिलने से बड़ी राहत मिली, रात में फिर शीत लहर चली
Sun, 30 Jan 2022 04:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Jan 2022 04:00 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से शीत लहर तेज रहेगी। कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन में मौसम अच्छा रहेगा। रात को ठंड पड़ने की संभावना है। तड़के घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मौसम विभाग के अनुमान से शनिवार को दिन में निकली चटख धूप ने बड़ी राहत देने का काम किया। रात में जरूर सर्द हवाओं के चलते मौसम ठंडा हो गया। एक दिन पहले भी धूप खिली थी लेकिन शीत लहर चलने की वजह से अपेक्षाकृत ठंड ज्यादा महसूस की गई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से शीत लहर तेज रहेगी। कानपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में दिन में मौसम अच्छा रहेगा। रात को ठंड पड़ने की संभावना है। तड़के घना कोहरा भी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos
दिन में निकली धूप की वजह से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं शीत लहर की वजह से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 4.8 पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री कम रहा। हवा की रफ्तार (6.5 किमी प्रति घंटा) एक दिन पहले की अपेक्षा एक किमी प्रति घंटा तेज रही।