फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bhumi won gold medal in state level archery competition, Read all the sports news of Kanpur

Kanpur: तीरंदाजी प्रतियोगिता में भूमि ने जीता स्वर्ण पदक, एक ही क्लिक में पढ़ें शहर की सभी प्रमुख खेल की खबरें

Thu, 05 Jan 2023 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 11:24 PM IST
सार

शरद कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को प्रिंस क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग को पांच विकेट से हरा दिया। कानपुर साउथ मैदान किदवईनगर में गोल्डन स्पोर्टिंग की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए।

विज्ञापन
Kanpur: Bhumi won gold medal in state level archery competition, Read all the sports news of Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज में चल रही 66वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की भूमि सम्राट ने निशाना साधकर शहर को स्वर्ण पदक दिया है। प्रतियोगिता में 13 मंडलों के करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन  फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शहर के 16 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें पहली उपलब्धि भूमि को मिली है। पनकी निवासी दुर्गेश कुमार राव सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। बड़ी बेटी स्नेहिल व बेटा शार्दुल क्रिकेटर है। छोटी बेटी भूमि ने प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में रिकर्व राउंड की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। उन्होंने 720 में 569 अंक प्राप्त किए। 
विज्ञापन


पिता दुर्गेश ने बताया कि भूमि ने 2018 में तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया था। चार माह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर वाराणसी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रजत पदक जीता। इसके बाद 2018 में ही आंध्र प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऑल इंडिया में चौथी रैंक हासिल की। वहीं, 2022 में फिर आंध्र प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 13वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्होंने बताया कि भूमि अब आठ व नौ जनवरी को आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही हैं। इस उपलब्धि पर कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, मोहित दुबे, अभिषेक कुमार, वैभव गौड़ ने भूमि को बधाई दी है।
विज्ञापन


प्रिंस क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग की टीम को हराया
शरद कपूर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को प्रिंस क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग को पांच विकेट से हरा दिया। कानपुर साउथ मैदान किदवईनगर में गोल्डन स्पोर्टिंग की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 186 रन बनाए। प्रिंस क्लब की टीम ने 28.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीए ने 158 रनों से जीता मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में गुरुवार को आशुतोष यादव की गेंदबाजी की बदौलत बीसीए की टीम 158 रनों से जीत गई। चित्रा मैदान पर बीसीए की टीम ने 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 266 रन बनाए। खेरापति क्लब की पूरी टीम 17.3 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। बीसीए के गेंदबाज आशुतोष यादव ने चार, रामरतन ने तीन, प्रखर यादव ने दो विकेट लिए।

सेलेक्शन मैच में उतरे 80 खिलाड़ी
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से गुरुवार को अंडर-14 सेलेक्शन मैच खेला गया। मैच कमला क्लब व ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए। इनमें अलग-अलग जिलों से 80 खिलाड़ी शामिल हुए। पांच टीमें बनाकर मैच कराए गए। मैच 11 जनवरी तक चलेंगे। खिलाड़ियों की क्षमता को परखने के लिए 50-50 ओवर के मैच कराए गए। सभी खिलाड़ियों को लक्ष्य देकर मैदान में उतारा गया। चयन समिति के चेयरमैन अमरीश गौतम, सदस्य सुरेंद्र चौहान, उत्कर्ष चंद्रा, ललित वर्मा, असलम खिलाड़ियों की बारीकियों को परख रहे हैं। जो खिलाड़ी प्रदर्शन में खरा उतरेगा, उसे आगे खेलने का मौका मिलेगा। सुबह के सत्र में फिजियो की देखरेख में सभी ने एक्सरसाइज की।


खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिवस (ब्रेज दिवस) पर गुरुवार को कानपुर अंध विद्यालय नेहरूनगर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्रेल रीडिंग, ब्रेल राइटिंग, संगीत आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग व सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुर्वेद सीएमओ डॉ. ब्रजेश कटियार, प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, सैयद फारूक अली, सुरेश चंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रवि कुमार बाजपेई, वीरेंद्र कुमार दुबे, आदित्य श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed