फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bhagwati Sagar, who left BJP and joined SP, will contest from Ghatampur

UP election 2022: भाजपा छोड़ सपा में गए भगवती सागर कानपुर की घाटमपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव

Sun, 23 Jan 2022 04:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jan 2022 04:20 PM IST
सार

सपा ने मुनींद्र शुक्ला पर दोबारा भरोसा जताते हुए बिठूर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने सीसामऊ से ब्राह्मण चेहरा उतारा है। बता दें कि मुनींद्र शुक्ला सपा से ही 2017 के प्रत्याशी रहे हैं और 2012 में विधायक भी थे।

विज्ञापन
Kanpur: Bhagwati Sagar, who left BJP and joined SP, will contest from Ghatampur
भगवती प्रसाद सागर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजनीतिक दलों की तरफ से प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने दो विधानसभा सीटों बिठूर और घाटमपुर से प्रत्याशी फाइनल कर दिए हैं। भाजपा छोड़कर सपा में पहुंचे भगवती सागर को पार्टी ने घाटमपुर से चुनाव लड़ाने का एलान किया है।
विज्ञापन


बिठूर से मुनींद्र शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने सीसामऊ सीट पर लंबे इंतजार के बाद ब्राह्मण प्रत्याशी रजनीश तिवारी का नाम फाइनल किया है। मुनींद्र शुक्ला 2017 के प्रत्याशी रहे हैं और 2012 में विधायक भी थे।
विज्ञापन


मुनींद्र के अलावा बिठूर में पार्टी से और भी कई दावेदार थे, लेकिन 2017 के चुनाव में भाजपा के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होने की वजह से पार्टी ने उन पर भरोसा जताया। इसी तरह से बिठूर में प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणात्मक स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से ठाकुर बिरादरी से अभिजीत सिंह सांगा, बसपा से पिछड़ी जाति के रमेश सिंह यादव और ब्राह्मण बिरादरी से सपा के मुनींद्र के बीच मुकाबला होगा। अभी कांग्रेस का प्रत्याशी आना बाकी है। बसपा से प्रत्याशी बनाए गए रजनीश 2002 में इसी पार्टी से आर्यनगर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।


2017 में उन्हें पार्टी ने सीसामऊ से प्रत्याशी बनाया था लेकिन नामांकन के कुछ दिन पहले ही उनकी जगह नंदलाल कोरी को प्रत्याशी बना दिया गया था। इस बार सीसामऊ से रजनीश को ब्राह्मण प्रत्याशी के रूप में उतारा है। इसके अलावा कल्याणपुर, किदवई नगर से भी बसपा ने ब्राह्मण पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed