फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BCG technician in medical college committed suicide through video call police started investigation

Kanpur: मेडिकल कॉलेज में बीसीजी टेक्नीशियन ने वीडियो कॉल कर दी जान, पुलिस और फॉरेंसिक ने शुरू की जांच

Tue, 29 Apr 2025 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:56 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में बीसीजी टेक्नीशियन ने वीडियो कॉल कर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Kanpur BCG technician in medical college committed suicide through video call police started investigation
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज में बीसीजी टेक्नीशियन का फंदे पर शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया जांच में छात्र ने किसी युवती से झगड़ा करने के बाद वीडियो कॉल कर  जान देने की बात सामने आई है। पिता के लगातार फोन करने पर कोई जवाब न मिलने पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जिला बांदा के थाना मर्का के ग्राम बमहरौला निवासी मोतीलाल का बेटा अरविंद (19) मेडिकल कॉलेज में बीसीजी टेक्नीशियन के प्रथम वर्ष का छात्र था। बीते वर्ष दिसंबर में उसने एडमिशन लिया था। पिता के अनुसार शुक्रवार को ही वह घर से कॉलेज गया था। बीते शनिवार दोपहर तीन बजे बेटे से बात हुई थी। इसके बाद रात में फोन नहीं मिला। रविवार और सोमवार शाम तक फिर फोन न मिलने पर वह तुरंत अपने अन्य परिवार के लोगों के साथ चल दिए।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बताया कि सोमवार देत रात एक बजे ब्लॉक नंबर छह पहुंचने पर उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर बेटे का शव फंदे पर लटक रहा था। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडे ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed