{"_id":"6a8dd95c86156d4983071107","slug":"kanpur-bank-accounts-opened-under-false-promise-of-marriage-used-for-fraudulent-transactions-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: शादी का झांसा देकर खुलवाए खाते, ठगी की रकम का किया लेनदेन, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: शादी का झांसा देकर खुलवाए खाते, ठगी की रकम का किया लेनदेन, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 25 Aug 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:35 PM IST
सार
Kanpur News: मैट्रिमोनियल साइट से खुद को आरएएफ जवान बताकर फंसाया। ठगी की रकम का लेनदेन भी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठगों ने एक युवती को मैरिज साइट पर शादी का झांसा देकर उसके नाम पर तीन बैंक खाते खुलवा लिए। इन खातों का उपयोग लाखों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के लेनदेन के लिए किया गया। लवकुशपुरम निवासी चांदनी चौहान ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि जनवरी 2026 में मैरिज साइट पर प्रोफाइल बनाई थी।
विज्ञापन
मार्च 2026 में सूरज नामक युवक ने उनसे संपर्क किया और खुद को दिल्ली रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात बताया। 15 अप्रैल 2026 को सूरज ने शादी का भरोसा देकर आधार और पैन ले लिया और कोटक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पीएनबी में तीन खाते खुलवाए। आरोपी ने पासबुक, एटीएम, पिन और लेनदेन की सूचनाएं बंद करवा दीं। सात अगस्त 2026 को बैंक से 15 हजार, 12 हजार व 16 हजार रुपये होल्ड होने का संदेश आने पर धोखाधड़ी का पता चला। जांच में उनके खातों में लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन