फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Babu was found missing when DM called him when investigation was done 22 more were found absent

Kanpur: डीएम के बुलाने पर बाबू मिला गायब, जांच कराई तो 22 और मिले गैरहाजिर, नोटिस देकर मांगा जवाब

Sat, 26 Apr 2025 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Apr 2025 10:16 AM IST
सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जनता दर्शन में 10.15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे थे, जहां एक बाबू गायब मिला। डीएम ने जांच कराई, तो 22 और गरै हाजिर मिले। जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
Kanpur Babu was found missing when DM called him when investigation was done 22 more were found absent
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कलक्ट्रेट में शुक्रवार को जनता दर्शन में पहुंचे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को एक बाबू का अनुपस्थित मिलना अन्य कर्मियों पर भारी पड़ गया। डीएम के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति आशुतोष कुमार ने जब उपस्थित रजिस्टर चेक किया, तो 22 अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को नोटिस देकर जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन

डीएम लगातार कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति चेक कर कार्रवाई कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे डीएम जनता दर्शन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान किसी काम से उन्होंने एलआरसी बाबू को बुलाया। पता चला कि वह अभी कार्यालय नहीं आए हैं। इस पर डीएम ने एडीएम आपूर्ति को कलक्ट्रेट के कर्मियों को उपस्थित चेक करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जबाव न मिलने पर कर्मचारियों का वेतन काटेगा
एडीएम ने प्रथम तल पर प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपस्थित रजिस्टर चेक किया तो एडीएम सिटी, राजस्व, आपदा समेत अन्य कार्यालय के करीब 22 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इस दौरान कार्यालय पहुंचे कई कर्मचारी डीएम के पास गलती मानने पहुंचे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। नोटिस का सही जबाव न मिलने पर कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed