{"_id":"64b50a5a6d2852ce0f042123","slug":"kanpur-aunt-accused-of-torturing-the-innocent-2023-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मासूम बोली... बुआ बाल नोचकर पीटती है, बैग में भरकर फेंकने का भी लगाया आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मासूम बोली... बुआ बाल नोचकर पीटती है, बैग में भरकर फेंकने का भी लगाया आरोप, केस दर्ज
Mon, 17 Jul 2023 03:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Jul 2023 03:03 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में महिला ने अपनी ननद के खिलाफ मासूम बेटी को पीटने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। केस दर्ज पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक महिला ने अपनी ननद के खिलाफ 7 वर्षीय बेटी को पीटने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ननद उसकी गैर मौजूदगी में 7 वर्षीय बेटी को मारती-पीटती और धमकाती थी। इस वजह से बेटी डिप्रेशन चली गई है। नौबस्ता पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली राशि शुक्ला की शादी 2009 में के ब्लॉक किदवई नगर निवासी वैभव शुक्ला से हुई थी। सवा साल पहले उनके पति वैभव की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। पास के स्कूल में पढ़ाकर वह अपनी तीन बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रही थी। राशि ने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी ने बताया कि स्कूल से आने के बाद बुआ नंद श्रद्धा शुक्ला उससे बहुत देर तक पैर दबवाती है और जब थकने की बात कहती है तो बाल नोचकर पिटाई करती है।

यही नहीं, उसे एक बैग दिखाकर धमकाया कि बात नहीं मानेगी तो उसमें भरकर कहीं फेंक देगी। इन्हीं धमकियों से मासूम डिप्रेशन में चली गई। राशि ने इसकी शिकायत ससुर वेद प्रकाश से की लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने नौबस्ता पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने श्रद्धा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।