फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Audio of director of cardiology taking bribe of Rs 5 lakh goes viral

Kanpur: कार्डियोलॉजी निदेशक का एक साल पुराना कॉल रिकॉर्ड वायरल, ठेकेदार से 5 लाख रुपये देने के लिए हो रही बात

Tue, 13 Dec 2022 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Dec 2022 10:49 PM IST
सार

कानपुर के लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के डायरेक्टर  प्रोफेसर विनय कृष्ण पर ठेकेदार से 5 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। ठेकेदार और प्रोफेसर के बीच लेनदेन की सेटिंग का ऑडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur: Audio of director of cardiology taking bribe of Rs 5 lakh goes viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर विनय कृष्णा का 23 दिसंबर, वर्ष 2021 को रिकॉर्ड हुई कॉल वायरल हो रही है। बातचीत में वह कार्डियोलॉजी के ठेकेदार वीके मिश्रा से पांच लाख रुपये देने की बात कर रहे हैं। ठेकेदार पैसे देने के लिए तुरंत हामी भरता है और पहुंचाने की बात करता है। इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि वह यह पैसा क्यों मांग रहे हैं?

विज्ञापन


सोशल मीडिया में इस ऑडियो को ऐसा रंग देने की कोशिश की गई है कि जैसे वह वसूली की बात हो। ऑडियो क्लिप डॉक्टरों के बीच चर्चा का विषय बन गया। बाद में कार्डियोलॉजी निदेशक प्रोफेसर कृष्णा और ठेकेदार मिश्रा ने इसे कोरोना काल की उधारी बताया। एक साल के बाद इस कॉल रिकॉर्ड को वायरल किए जाने को निदेशक साजिश बता रहे हैं। इसके साथ ही कॉल रिकॉर्ड जारी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के संबंध में स्वरूपनगर थाने में तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन

प्रोफेसर कृष्णा का कहना है कि कोरोना काल में ठेकेदार वीके मिश्रा ने उनसे साढ़े सात लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने अपने परिचितों से उधार मांगकर व्यवस्था करा दी थी। ढाई लाख रुपये तो उसने जल्दी दे दिए। बाकी बचे पैसों के लिए ठेकेदार को फोन करके पैसा देने के लिए कहा था। ठेकेदार वीके मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल में पेमेंट नहीं हो पाया था। कर्मचारियों को वेतन देना था। इस वजह से निदेशक से पैसे मांगे थे।

ऐसे वायरल हुई कॉल रिकॉर्ड
ठेकेदार वीके मिश्रा का कहना है कि एक दिन उनका फोन कार्डियोलॉजी में कहीं गिर गया था। अगले दिन एक कर्मचारी ने उन्हें फोन लाकर दिया था। इस दौरान किसी ने अपने फोन में कॉल रिकॉर्ड फॉरवर्ड कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed