{"_id":"68879be8543ba7db4b032d83","slug":"kanpur-attendance-of-safai-nayak-and-workers-will-be-done-through-face-reading-system-from-15th-august-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सफाई नायकों, कर्मियों की 15 अगस्त से फेस रीडिंग सिस्टम से लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सफाई नायकों, कर्मियों की 15 अगस्त से फेस रीडिंग सिस्टम से लगेगी हाजिरी
Mon, 28 Jul 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
सफाई नायकों, कर्मचारियों की हाजिरी 15 अगस्त से फेस रीडिंग अटेंडेंस सिस्टम से लगेगी। जोनल कार्यालयों में भी इसी तरह हाजिरी लगेगी। इसके लिए 116 मशीनें खरीदी गई हैं। सभी कर्मचारियों की फीडिंग के लिए 30 जुलाई से शिविर लगेंगे। ये जानकारी सोमवार को नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने निरीक्षण कूड़ा उठान के निरीक्षण के बाद दी। नगर आयुक्त ने बताया कि जिन 50-55 वार्डों में वार्ड कार्यालय हैं वहां सफाई नायकों और कर्मचारियों की हाजिरी कार्यालय में ही लगेगी। अन्य वार्डों में डंप कार्यालय, स्कूल या सरकारी कार्यालय निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
करीब 7500 सफाई कर्मी हैं। फेशियल रिकॉग्निशन अटेंडेंस सिस्टम की स्थापना और क्रियान्वयन उप्र डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) के माध्यम से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
उन्हाेंने सभी 7500 कर्मचारियों का डाटा तैयार कर 15 अगस्त से योजना के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने सुबह छह बजे से सरोजनीनगर, लाजपतनगर वार्ड में घरों से कूड़ा उठान व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।