{"_id":"6969236f794d43806c01374a","slug":"kanpur-attempt-to-seize-plot-using-forged-documents-case-registered-against-five-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, पांच पर रिपोर्ट
Thu, 15 Jan 2026 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर थाना
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर क्षेत्र में धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास में पुलिस ने गुरुवार को दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में शिवराजपुर भैंसऊ निवासी संदीप सविता ने बताया कि उनके पिता स्व. राम प्रसाद ने नानकारी निवासी सीता देवी पत्नी रघुवीर सिंह से एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि सिकंदरा निवासी राम कुमार, नानकारी के दीपक वाल्मिकी, शिव कुमार, कुसुमा देवी और किरन यादव ने खुद को भूमि का मालिक बताते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इसके बाद उन्होंने प्लॉट का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने की कोशिश की। थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन