फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Attempt to kidnap girl in broad daylight delivery boy rescues innocent girl tells her story to family

Kanpur: दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण का प्रयास, डिलीवरी ब्वॉय ने बचाया…मासूम ने परिजनों को बताई आपबीती, जांच शुरू

Tue, 23 Sep 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Sep 2025 02:54 PM IST
सार

Kanpur News: लाल बंगला इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े एक बच्ची का अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन एक डिलीवरी बॉय की मदद से वह बच निकली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Attempt to kidnap girl in broad daylight delivery boy rescues innocent girl tells her story to family
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के लाल बंगला इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवारों ने बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुट्टी पीड़िता ने घर पहुंच कर पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन

लाल बंगला की रहने वाली महिला के मुताबिक उनकी बेटी सोमवार को घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक धर्मशाला में ताइक्वांडो सीखने गई थी। वह सीख कर घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक उसे रोके और पापा के बारे में पूछने लगे।

विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय ने बचाई जान
बच्ची के मना करने पर आरोपियों ने उसे चीज दिलाने का लालच देकर बाइक में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय को देखकर बच्ची बचाओ-बचाओ की मदद मांगने लगी। डिलीवरी बॉय के बाइक रोकने पर आरोपी बच्ची को डंडा मार कर मौके से भाग निकले। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed