फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: attack on inspector, case was registered against six including the women under serious sections

Kanpur: दरोगा पर किया था हमला, फंसाने की थी साजिश, महिला समेत छह पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Tue, 27 Dec 2022 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Dec 2022 11:30 AM IST
सार

ककवन में विवेचना करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने साजिश रचने व हमला करने के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

विज्ञापन
Kanpur: attack on inspector, case was registered against six including the women under serious sections
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानपुर में ककवन के हरीपुरवा गांव में रविवार शाम वादी के परिजनों ने विवेचना करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया था। मोबाइल लूटा था और जबरन कमरे में बंद कर दिया था। युवती इसलिए दरोगा से भिड़कर वीडियो बनवा रही थी जिससे वह उसको फर्जी आरोप में फंसा सके।

विज्ञापन


पुलिस ने साजिश रचने व हमला करने के आरोप में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा को क्लीनचिट दी है।  एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि हरीपुरवा गांव निवासी सोनी ने शाहजहांपुर के विवेक अवस्थी से कोर्ट में शादी कर ली थी। तीन दिसंबर को सोनी के परिजनों ने ककवन थाने में विवेक व अन्य दो पर मुकदमा दर्ज कराया था। केस की विवेचना सब इंस्पेक्टर गर्वित त्यागी को मिली थी। विवेचना में सामने आया कि दोनों बालिग हैं। यानी शादी मान्य है।

विज्ञापन

इसलिए दरोगा केस की फाइनल कार्रवाई के लिए वादी से कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए गांव गया था। इसी दौरान एक वीडियो रविवार शाम को वायरल हुआ था। जिसमें दरोगा गर्वित एक कमरे में बंद नजर आ रहा था। एक युवती से मारपीट हो रही थी। पुलिस कमिश्नर ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा व एडीसीपी पश्चिम लखन सिंह यादव ने जांच की। जांच में सामने आया कि जब दरोगा जांच करने पहुंचा तो उसको घर के भीतर बुलाया। बातचीत करने के दौरान उसका मोबाइल छीन लिया। जबरन कमरे में ले जाकर बंद कर दिया।

अन्य परिजन वीडियो बना रहे थे। सोनी की बहन कमरे में उससे मारपीट कर उलझ रही थी। कपड़े फाड़ने का प्रयास कर रही थी, जिससे वह दरोगा को फंसा सके। पुलिस ने सोनी की बहन रेनू समेत छह पर बंधक बनाकर पीटना, लूट, साजिश रचना, सरकारी काम में बांधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने दावा किया कि परिजन अड़े थे कि सोनी को पुलिस वापस लाए। कानून के मुताबिक पुलिस ऐसा नहीं कर सकती थी क्योंकि वह बालिग है। सोनी के परिजनों का कहना था कि अगर दरोगा हस्तक्षेप नहीं करता तो सोनी वापस आ जाती। इसी बात से उस पर खुन्नस रखे थे। जब वह जांच करने पहुंचा तो उसको निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed