फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Assembly Speaker Satish Mahana visited Purvamir offered condolences to Yashis family

कानपुर: पुरवामीर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, यशी के परिजनों को बंधाया ढांढस, चार लाख का चेक भी सौंपा

Sun, 30 Aug 2026 03:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 03:30 PM IST
सार

Kanpur News: पुरवामीर गांव में जमीन धंसने से जान गंवाने वाली यशी (18) के घर रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और शासन की ओर से चार लाख रुपये का डमी चेक सौंपा। साथ ही, 10 हजार रुपये नकद और व्यक्तिगत रूप से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Kanpur Assembly Speaker Satish Mahana visited Purvamir offered condolences to Yashis family
पुरवामीर गांव पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पुरवामीर गांव में आंगन की जमीन में समाकर जान गंवाने वाली यशी (18) के घर रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शासन स्तर से मिलने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि का डमी चेक परिवार को सौंपा।

विज्ञापन

साथ ही, तत्काल राशन और खाद्य सामग्री के लिए दस हजार रुपये नकद सहयोग किया और अपनी निजी ओर से यशी के पिता विनोद के खाते में 25 हजार रुपये भेजने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सब साथ है इस हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।पीड़ित पिता विनोद ने बताया कि हादसे के बाद से बीते दो दिन से पूरा परिवार पड़ोसी के बरामदे में शरण लिए हुए है।

विज्ञापन





जब तक चाहो, रह सकते हो
इसी बीच पड़ोसी भोला यादव ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपना भवन पीड़ित परिवार को रहने के लिए दे दिया है और कहा है कि जब तक चाहो, रह सकते हो। विद्युत विभाग ने भी तत्परता दिखाते हुए वहां बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया है, जिससे आज पीड़ित परिवार की रात बिना बारिश में भीगे अच्छे से कटेगी।इस मौके पर सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, रानू शुक्ला, अवनेश तिवारी, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed