{"_id":"69b7e5ae8ff77aeab106520b","slug":"kanpur-arto-s-guard-room-shattered-after-being-rammed-by-drunken-driver-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे में धुत कार सवार की टक्कर से एआरटीओ के गार्ड रूम के परखच्चे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे में धुत कार सवार की टक्कर से एआरटीओ के गार्ड रूम के परखच्चे उड़े
Mon, 16 Mar 2026 04:46 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
गार्ड रूम से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर थाना क्षेत्र के विकासनगर में रविवार देर रात नशे में धुत युवकों ने स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में भगा दी। कार बेकाबू होकर एआरटीओ के गार्ड रूम से जा भिड़ी जिससे गार्ड रूम के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेनगेट तक टूट गया। हादसे से कुछ मिनट पहले ही गार्ड के पानी पीने के लिए चले जाने से उनकी जान बच गई। हादसे के बाद घर के लोगों के विरोध करने पर युवक उलटा गार्ड से अभद्रता करने लगे। उसे पीटने की कोशिश की। लोगों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। पुलिस कार चालक को गाड़ी समेत थाने ले गई।
विज्ञापन
विकासनगर निवासी राजेश राजपूत मथुरा में एआरटीओ हैं। परिवार में पत्नी शीला राजपूत ने बताया कि वह दो दिन पहले ही पति के साथ मथुरा गई थीं। रविवार देर रात 2:07 मिनट पर गार्ड रामसुबेर अपने गार्डरूम में ड्यूटी कर रहे थे। कुछ सेकेंड पहले वह पानी पीने के लिए अंदर गए। इसी दौरान गुरुदेव जगतनारायण स्कूल की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हॉर्न बजाते हुए आई और सीधे गार्ड रूम को उड़ाते हुए मेन गेट में जा घुसी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद इलाके के लोग घर के बाहर निकल आए। वहीं, एआरटीओ के घर के कर्मचारियों ने विरोध किया तो स्कॉर्पियो में सवार नशे में धुत 28-32 वर्ष के दोनों युवकों ने उलटा गार्ड से गालीगलौज और अभद्रता कर दी। क्षेत्रीय लोगों ने बचाव कर युवकों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
Trending Videos
गार्ड रूम से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में गाड़ी चलाने वाले ने अपना नाम करन भदौरिया बताया। बताया कि वह लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहां से दोस्त की कार मांग कर मौज मस्ती करते हुए निकल पड़े तभी हादसा हो गया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कार चालक नशे में था। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि कार जालौन की है और किसी पुष्पा देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।