{"_id":"60afd43f8ebc3ebb1b266220","slug":"kanpur-army-aircraft-landed-with-an-oxygen-plant-from-france","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट लेकर उतरा सेना का विमान, सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट लेकर उतरा सेना का विमान, सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल में लगेगा
Thu, 27 May 2021 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 May 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट लेकर उतरा सेना का विमान
- फोटो : amar ujala
कोरोना से तीसरी लहर से निपटने के लिए कानपुर कैंट स्थित सेवन एयरफोर्स हॉस्पिटल को भी तैयार किया जा रहा है। यहां विदेशी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट और उसके उपकरणों को लेकर गुरुवार को सेना का माल वाहक विमान सी-17 ग्लोब मास्टर चकेरी एयरपोर्ट पर दोपहर ढाई बजे उतरा।
इस विमान की ऑपरेटिंग एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नहीं, बल्कि एयरफोर्स ने की। पहले यह विमान भारत में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा और इसके बाद कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर आया। एयर फोर्स के अधिकारी अब इसे फ्रांस के टेकभनीशियन से इंस्टॉल कराएंगे।
एयरफोर्स के अधिकारी बताते हैं कि फ्रांस ने ऑक्सीजन जनरेशन की आधुनिक तकनीक भारत को दी है। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक बीके झा ने बताया कि फ्रांस से ऑक्सीजन प्लांट लेकर यह माल वाहक विमान हिंडन एयरबेस होता हुआ कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।