फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Arbitrary bills of electricity and house tax are coming traders will protest against harassment

Kanpur: बिजली और गृहकर के आ रहे मनमाने बिल, उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारी करेंगे आंदोलन, बैठक में हुई ये चर्चा

Thu, 17 Jul 2025 11:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:46 AM IST
सार

Kanpur News: मनमाने बिल, खराब सड़कें और अधिकारियों की मनमानी जैसी समस्याओं को लेकर कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल ने बैठक की। इसमें बताया कि  व्यापारियों की समस्याओं को लेकर किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Arbitrary bills of electricity and house tax are coming traders will protest against harassment
युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को लाजपतनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। इसमें बाजारों और व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि गृहकर और बिजली के मनमाने बिल आ रहे हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी छोटे दुकानदारों को परेशान कर रहे हैं। इनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि बिजली कटौती और गलत बिल से व्यापारी परेशान हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं।

विज्ञापन

रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को लाइसेंस के नाम पर खाद्य विभाग की ओर से परेशान किया जा रहा है। युवा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान घुमनी बाजार, कटपीस कपड़ा कमेटी, दादानगर और बर्रा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, संत मिश्र, रामेश्वर गुप्ता, रोमी सिंह, राहुल दीक्षित, अमित दोसर, रामजी शुक्ला, अचल गुप्ता, विजय गुप्ता, टीकमचंद सेठिया, दीप अवस्थी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed