फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Another outer ring road four new bridges will built on Ganga development will  done with Rs 1.32 crore

Vision-2051: एक और आउटर रिंग रोड, गंगा पर चार नए पुल बनेंगे, 1.32 करोड़ से होगा विकास, ये भी हैं योजनाएं

Fri, 02 May 2025 06:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 May 2025 06:25 AM IST
सार

Kanpur Vision Document-2051: विजन-2051 में तब तक होने वाली 78 लाख आबादी को सुगम यातायात उपलब्ध कराने का खाका खींचा गया है। इसके लिए कानपुर-लखनऊ के बीच रैपिड रेल, अहिरवां एयरपोर्ट का विस्तार करने के साथ ही कारगो सेवा शुरू कराने की जरूरत पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Another outer ring road four new bridges will built on Ganga development will  done with Rs 1.32 crore
केडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

Kanpur Development News: कानपुर शहर के चारों तरफ बन रही 93.20 किलोमीटर की रिंग रोड के बाहर एक और आउटर रिंग रोड बनेगी। 124 किलोमीटर की इस रोड से चौबेपुर से अचलगंज (उन्नाव) तक का क्षेत्र जुुड़ेगा। विजन-2051 के तहत तैयार की गईं 105 परियोजनाओं में रैपिड रेल, एयरपोर्ट विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, सात मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, टाउनशिप से लेकर व्यावसायिक हब शामिल हैं।

विज्ञापन

इनकी अनुमानित लागत 1,32,000 करोड़ रुपये है। बुधवार को केडीए ने इस विजन डाक्युमेंट को नगर निगम, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों को भेजना शुरू कर दिया। संबंधित विभागों के सुझावों को शामिल करते हुए डाक्युमेंट को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। केडीए ने कंसलटेंट कंपनी ट्रैक्टेबेल से विजन डाक्युमेंट-2051 तैयार कराया है।

विज्ञापन

चार साल में तैयार किया गया है डाक्युमेंट-2051
सन् 2051 में शहर की संभावित 78 लाख की आबादी की जरूरतों के हिसाब से इसे चार साल में तैयार किया गया है। लगातार बढ़ रही आबादी के लिए आवास, सुगम यातायात, रोजगार के नए संसाधन उपलब्ध कराने आदि बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है।

विज्ञापन

Kanpur Another outer ring road four new bridges will built on Ganga development will  done with Rs 1.32 crore
कानपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

78 लाख आबादी होने पर भी सुगम यातायात की योजना
विजन-2051 में तब तक होने वाली 78 लाख आबादी को सुगम यातायात उपलब्ध कराने का खाका खींचा गया है। इसके लिए कानपुर-लखनऊ के बीच रैपिड रेल, अहिरवां एयरपोर्ट का विस्तार करने के साथ ही कारगो सेवा शुरू कराने की जरूरत पर जोर दिया गया है। मेट्रो रेल को आईआईटी से मंधना, पनकी से कैंट सहित विभिन्न नए रूटों में 74.92 किलोमीटर विस्तार की प्लानिंग है।

विज्ञापन

गंगा में चार-चार लेन के दो पुल बनेंगे
शहर के चारों तरफ एक और आउटर रिंग रोड का खाका खींचा गया है। यह मौजूदा समय में निर्माणाधीन 93.20 किलोमीटर से 30.8 किलोमीटर अधिक होगी। यह चौबेपुर से शुरू होकर भिसार, बिधनू से लेकर अचलगंज (उन्नाव) तक बनेगी। इस पर भी गंगा में चार-चार लेन के दो पुल बनेंगे। इनके अलावा गंगा में दो अन्य पुलों का प्रावधान किया गया है।

Kanpur Another outer ring road four new bridges will built on Ganga development will  done with Rs 1.32 crore
मंधना फ्लाई ओवर - फोटो : अमर उजाला

अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण की योजना
यातायात को सुगम बनाने के लिए पनकी तिराहे से कल्याणपुर तक छह-लेन रोड, चौबेपुर-बिठूर-मौनीघाट मार्ग चौड़ीकरण, भौंती-रमईपुर चार लेन मार्ग, रामादेवी-सरसौल छह-लेन मार्ग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई गई है।

यहां बनेंगी मल्टीलेवल पार्किंग
लगातार बढ़ते वाहनों और मनमाने तरीके से सड़कों तक में हो रही पार्किंग की समस्या से निजात के लिए शहर में सात मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण का खाका खींचा गया है। ये पार्किंग मॉल रोड, कालपी रोड, गुमटी नंबर-5, हालसी रोड, घंटाघर आदि में बनेंगी। इन पार्किंगों को मैकेनाइज्ड कार पार्किंग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है।

Kanpur Another outer ring road four new bridges will built on Ganga development will  done with Rs 1.32 crore
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala

1,32,000 करोड़ से होगा समग्र विकास
विजन - 2051 के तहत शहर के विस्तार, सुनियोजित विकास, सुगम यातायात आदि के लिए 105 परियोजनाओं का खाका खींचा गया है। इनमें से 36 परियोजनाएं शॉर्ट टर्म हैं, जिन्हें पांच साल में पूरा करना है। इसी तरह 38 परियोजनाएं मीडियम टर्म की हैं, जिन्हें छह से 10 साल में पूरा करना है। शेष 31 लॉग टर्म परियोजनाएं हैं, जिन्हें 2051 तक पूरा करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये भी हैं योजनाएं

  • रिवर फ्रंट।
  • ट्रांसगंगा सिटी के सामने ईको टूरिज्म।
  • यूपी हाट।
  • नगर निगम के सभी स्कूलों को अपग्रेड करना।
  • नगर निगम के सभी अस्पतालों का पीपीपी मोड पर संचालन।
  • मुंबई की तर्ज पर बंद मिलों में हैरिटेज स्थल, मॉल, कार्यालय बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed