फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Another engineer dies after getting a hair transplant

Kanpur: हेयर ट्रांसप्लांट कराने में एक और इंजीनियर की मौत, डॉ अनुष्का की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

Wed, 14 May 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 10:27 PM IST
सार

फर्रुखाबाद निवासी इंजीनियर ने केशवपुरम के इंपायर क्लीनिक से इलाज कराया था। हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ. अनुष्का की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Another engineer dies after getting a hair transplant
हेयर ट्रांसप्लांट के बाद इंजीनियर मयंक के चेहरे पर आई थी सूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशवनगर की इंपायर क्लीनिक से हेयर ट्रांसप्लांट कराने पर पनकी पावर हाउस के सहायक अभियंता की मौत के बाद उसी क्लीनिक से इलाज कराने में फर्रुखाबाद के इंजीनियर के दम तोड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में दबिश दे रही है।उसकी क्लीनिक से लगा बोर्ड और नेम प्लेट गायब हो गई है। इंजीनियर की मां और छोटे भाई ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई थी, जिस पर उन्होंने रावतपुर पुलिस को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


फतेहगढ़ निवासी प्रमोदनी कटियार ने बताया कि बेटा मयंक कटियार (32) प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। वह अपना व्यवसाय कानपुर में ही सेटअप करने की तैयारी में था। पिछले साल 18 नवंबर को मयंक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए केशवपुरम स्थित इंपायर क्लीनिक की डॉ. अनुष्का तिवारी के पास गया था।
विज्ञापन


उसे सुबह करीब आठ बजे बुलाया था। डॉ. अनुष्का ने उसे दो बजे अपनी क्लीनिक से छोड़ा। हेयर ट्रांसप्लांट के बाद छोटा बेटा कुशाग्र शाम पांच बजे मयंक को फतेहगढ़ स्थित पैतृक घर लेकर आया। रात करीब 12 बजे उसके सिर में तेज दर्द हुआ। डॉ. अनुष्का से बात की तो उन्होंने इंजेक्शन लगवाने की बात कही। इंजेक्शन लगवाने के बाद भी उसका दर्द ठीक नहीं हुआ। इस पर उन्होंने पट्टी ढीली करने को कहा। वह सारी रात दर्द से कराहता रहा। अगले दिन डॉ. अनुष्का से दोबारा संपर्क किया तो उन्होंने जल्द ही दर्द से निजात मिलने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Another engineer dies after getting a hair transplant
डॉ. अनुष्का तिवारी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच मयंक का चेहरे में सूजन आ गई और सीने में तेज दर्द उठा। उसे आनन फानन हृदयरोग विशेषज्ञ के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने दिल से संबंधित किसी भी तरह की कोई दिक्कत न होने की जानकारी दी। उन्होंने डॉ. अनुष्का से मिलने का सुझाव दिया। परेशानियों के बीच 19 नवंबर को उसकी मौत हो गई। करीब छह महीने से इंजीनियर के परिजन थाने से लेकर उच्चाधिकारियों के यहां चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को मयंक की मां ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की तलाश में दबी दी जा रही है, लेकिन वह यहां से लापता है।

दो कमरों में चलता है क्लिनिक
केशवपुरम के चार मंजिला कॉम्प्लेक्स के भूतल पर इंपायर क्लीनिक है। यहीं बाहर उनका बोर्ड लगा हुआ था। इस पर डेंटल, हेयर और एस्थेटिक्स लिखा था। पनकी निवासी सहायक अभियंता विनीत दुबे की मौत के बाद से यहां ताला लगा हुआ है। बोर्ड भी हटा दिया गया है। कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने बताया कि कुछ दिन से डॉक्टर नहीं आ रही हैं। क्लीनिक पर ताला लटका हुआ है। इसी क्लीनिक पर डॉ. अनुष्का के पति भी बैठते थे। वह दांतों के डॉक्टर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed