फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Angry driver tried to run over youths with car, arrested

Kanpur: पिटाई से गुस्साए चालक ने युवकों पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Aug 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Angry driver tried to run over youths with car, arrested
युवकों पर कार चढ़ाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी रोड पर शनिवार देर रात स्कूटी और कार में टक्कर के बाद विवाद हो गया। स्कूटी सवार ने साथियों के साथ मिलकर कार चालक को पीट दिया। इससे गुस्साए चालक ने युवकों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद के बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


स्वरूपनगर निवासी कारोबारी भूपेश खट्टर का बेटा गौरव खट्टर शनिवार देर रात वीआईपी रोड पर राधे पेट्रोल पंप के पास आई-10 कार से गया था। वहां स्कूटी से कार टकरा गई। स्कूटी सवार युवक ने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया और कार के शीशे तोड़ दिए। खुद को बचाने के लिए कार चालक गौरव ने बैककर युवकों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में तीन बार युवकों पर कार चढ़ाने के कारण दीवार से टकरा गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

Kanpur: Angry driver tried to run over youths with car, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। वहीं, वायरल वीडियो के बाद कोहना और स्वरूपनगर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक गौरव खट्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Kanpur: Angry driver tried to run over youths with car, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
स्वरूपनगर इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने बताया कि स्कूटी में कार टकराने के बाद विवाद हुआ था। कार चालक गौरव खट्टर ने खुद को बचाने के लिए लोगों की जान को खतरे में डालकर लापरवाही से गाड़ी चलाई। दूसरे पक्ष से कोई भी तहरीर न मिलने पर नगर निगम चौकी प्रभारी रोहित कुमार शर्मा की शिकायत पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed