फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Angel 'start up of young entrepreneurs

‘कानपुर एंजल’ युवा उद्यमियों का स्टार्ट अप

Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
संतोष सिंह, कानपुर
संतोष सिंह, कानपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Angel 'start up of young entrepreneurs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्ट अप इंडिया की तरह की शहर के उद्यमियों ने भी युवाओं को बिजनेस प्लान बनाने और सफलता दिलाने के लिए बड़े निवेश का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने ‘कानपुर एंजल नेटवर्क’ का गठन किया है और इसी साल पांच करोड़ रुपये निवेश का फंड बनाया है।
विज्ञापन


कानपुर एंजल नेटवर्क ने सबसे पहले शहर के युवा उद्यमी और आईआईटी मुंबई से बीटेक, एमटेक करने वाले अमितेश मिश्रा को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस पर किसी तरह का ब्याज नहीं लगेगा। इसके अलावा और भी युवा उद्यमी लाइन में हैं, जिनके बिजनेस प्लान की स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन


आईआईटी से पढ़कर निकलने और उद्यमिता को अपनाकर रोजगार विकसित करने वाले युवाओं को शहर के उद्यमियों ने सहारा देने का फैसला किया है। उन्होंने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद की तरह ही दिसंबर 2015 में कानपुर एंजल नेटवर्क बनाया। अब इसकी वेबसाइट बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द ही इसकी औपचारिक लांचिंग होगी। इस पर बिजनेस प्लान और प्रोडक्ट की जानकारी दी जाएगी, जिसकी स्क्रीनिंग कानपुर एंजल नेटवर्क करेगा। जो प्लान अच्छा होगा, उसमें निवेश को हरी झंडी मिलेगी। इस नेटवर्क ने सबसे पहले हिंदी की वेबसाइट, ब्लाग ‘शब्द नगरी’ में निवेश करने का एलान किया है। यह कंपनी शारदा नगर निवासी   और आईआईटी से पढ़ने वाले अमितेश मिश्रा ने बनाई है।

अमितेश का कहना है कि आईआईटी मुंबई से पढ़ने और आईआईटी कानपुर के इनक्यूबेशन (रिसर्च) सेंटर से कंपनी बनाने के बाद आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही थी। अब शहर के उद्यमी आगे आए हैं। इन्होंने 40 लाख रुपये निवेश का बड़ा तोहफा दिया है। इससे कंपनी का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

कानपुर एंजल नेटवर्क की स्थापना से उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। स्टूडेंट नौकरी के पीछे नहीं भागेंगे। बढ़िया बिजनेस प्लान बनाकर कानपुर एंजल नेटवर्क से निवेश की गुजारिश करेंगे। अच्छा प्लान होगा तो निवेश मिल जाएगा। स्टूडेंट नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाले बनेंगे। इससे बेरोजगारी दूर होगी। 

इसलिए दिया नाम
एंजल का मतलब भगवान के दूत से है, जो दूसरों की सहायता करते हैं। जब युवा बिजनेस प्लान करते हैं, तब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती। ऐसे में आर्थिक सहायता देकर उद्यमी भगवान के दूत बनेंगे। इसीलिए कानपुर के साथ एंजल जोड़ा गया। वेबसाइट की मदद से इसका नेटवर्क  बनाया जाएगा।

पांच लाख से शुरू, अब चार करोड़ की शब्द नगरी
शब्द नगरी की शुरुआत पांच लाख रुपये से हुई थी। अब इसकी मार्केट वैल्यू चार करोड़ रुपये की है। 15 लोग जॉब कर रहे हैं। 20 हजार से ज्यादा यूजर हो चुके हैं। यह पूरी तरह हिंदी को समर्पित वेबसाइट, ब्लाग है। इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया के लिए भी किया जा सकता है।


ऑनलाइन चैटिंग की विशेष सुविधा है। मार्केटिंग देखने वाले कल्पनेश गुप्ता का कहना है कि लांचिंग के बाद से ही वेबसाइट ने धूम मचा रखी है। अब निवेश बढ़ा है और अच्छा नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed