फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Anarchists broke the statue of Bajrangbali tension in the area search for accused through CCTV

Kanpur: अराजकतत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति तोड़ी, इलाके में तनाव…CCTV से आरोपियों की तलाश, नई प्रतिमा की स्थापना

Tue, 12 Aug 2025 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Aug 2025 01:18 PM IST
सार

Kanpur News: अराजक तत्वों ने सफीगंज चौकी के सामने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur Anarchists broke the statue of Bajrangbali tension in the area search for accused through CCTV
नई प्रतिमा की स्थापना करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र की सफीगंज चौकी के ठीक सामने अराजकतत्वों ने सोमवार देर रात हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह पुजारी विजय शंकर त्रिवेदी की नजर जब खंडित मूर्ति पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रायपुरवा और सीसामऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पुलिस उपायुक्त श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है।

विज्ञापन

नई प्रतिमा की स्थापना
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। स्थानीय लोगों और सम्मानित व्यक्तियों के सहयोग से नई मूर्ति मंगाकर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed