{"_id":"6813ae429bff3c989c0288ec","slug":"kanpur-an-innocent-child-crying-due-to-hunger-got-milk-after-travelling-1100-km-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 1100 किमी के सफर में भूख से बिलख रहे मासूम को मिला दूध, हेल्पलाइन नंबर पर आई थी कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 1100 किमी के सफर में भूख से बिलख रहे मासूम को मिला दूध, हेल्पलाइन नंबर पर आई थी कॉल
Thu, 01 May 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 01 May 2025 10:55 PM IST
सार
Kanpur News: हेल्पलाइन नंबर पर आई कॉल के बाद जीएमसी आरपीएफ थाने से कोच में मासूम के लिए दूध भिजवाया गया। बख्तियारपुर से आनंद विहार के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन से परिवार यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के बख्तियारपुर से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा कर रहा मासूम भूख से बिलख उठा। उसके रोने और चीत्कार करने से अन्य यात्री भी बेचैन उठे। उसे कभी गोदी में उठाया तो कभी प्यार से पुचकारा, लेकिन बच्चा चुप नहीं हुआ। उसका बिलखना सुन आरपीएफ स्टाफ ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने के लिए कहा। पिता के कॉल करने पर ट्रेन जब गोविंदपुरी स्टेशन पहुंची तो बच्चे को दूध मिला।
विज्ञापन
हरियाणा में फरीदाबाद के दुर्गा विहार लखनपुर निवासी उत्तम गुप्ता, पत्नी स्वीटी और एक वर्षीय बेटे संग बख्तियारपुर स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल जाने के लिए स्पेशल ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही थी। प्रयागराज स्टेशन के पास बच्चा भूख से बिलखने लगा। पिता ने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल की। ट्रेन जैसे ही गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंची तो बी थ्री कोच में बच्चे को दूध मिल गया। परिवार ने बच्चे को सिर्फ गाय का दूध पीने की जानकारी दी । आरपीएफ स्टाफ ने गाय का दूध मुहैया कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेन लेट चल रही थी। परिवार के पास दूध था, लेकिन गर्मी की वजह से संभवत: खराब हो गया।
विज्ञापन