{"_id":"69c3b969e18b4c26560d44ef","slug":"kanpur-allegations-of-misdeed-of-a-minor-youths-commit-brutal-act-after-taking-victim-to-hostel-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; हॉस्टल में ले जाकर युवकों ने की हैवानियत, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; हॉस्टल में ले जाकर युवकों ने की हैवानियत, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 25 Mar 2026 04:01 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:01 PM IST
सार
Kanpur News: मंधना में एक नाबालिग ने हॉस्टल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डीसीपी पश्चिम और एसीपी कल्याणपुर ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसे एक हॉस्टल में ले जाया गया, जहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम और एसीपी कल्याणपुर भारी पुलिस बल के साथ मंधना स्थित संबंधित हॉस्टल पहुंचे। पुलिस ने हॉस्टल के कर्मचारियों और वहां रहने वाले कुछ लोगों से भी पूछताछ की है। फिलहाल, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन