{"_id":"a630d2ad4667f6b1d2a8324aa4d5e135","slug":"kanpur-allahabad-highway-near-ramadevi-greenbelt-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन बेल्ट में ब्लैक धुआं, कब्जा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन बेल्ट में ब्लैक धुआं, कब्जा हुआ
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामादेवी चौराहे से इलाहाबाद की ओर बने हाइवे पर विकसित ग्रीन बेल्ट अब गैराज में तब्दील हो गई है। रामादेवी चौराहे से एचएएल की ओर ग्रीन बेल्ट पर हरियाली नहीं, बल्कि खराब वाहनों का खतरनाक काला धुंआ उड़ता है।
सड़क के दोनों ओर संचालित आटो पार्ट्स के दुकानदारों ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा जमा लिया है और वाहनों को यहीं खड़ा करके ठीक करते हैं। रामादेवी से एचएएल गेट तक बनाई गई ग्रीन बेल्ट पर हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया लि. ने एक सैकड़ा से अधिक पौधे रोेपित किए थे।
इनकी सुरक्षा को ट्री गार्ड लगवाए गए थे। ग्रीन बेल्ट को सुरक्षित रखने के लिए जाली भी लगाई गई थी। हाइवे निर्माण के बाद यहां सुध लेने को कोई नहीं है। यहां मैकेनिकों ने गाड़ी खड़ी करना शुरू कर दिया। गाड़ियां आगे-पीछे होने के कारण पेड़-पौधे रौंद डाले गए।
विज्ञापन
रामादेवी - इलाहाबाद हाइवे पर बनाई गई ग्रीन बेल्ट की देखरेख की जिम्मेदारी हमारी नहीं है
- एमपी सिंह, उद्यान अधिकारी, नगर निगम
अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ग्रीन बेल्ट पर खराब खड़े वाहन, अवैध दुकानें हटवाई जाएंगी। दोबारा अतिक्रमण होने पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
-एके सिंह, अभियंता, जोन दो , नगर निगम