फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Akhilesh Yadav Do Not Take Contracts to Secure Tickets Resign If You Wish to Contest Elections

मिशन 2027: अखिलेश यादव की जिलाध्यक्षों को दो टूक; टिकट दिलाने का ठेका न लें, चुनाव लड़ना है तो दें इस्तीफा

Fri, 03 Apr 2026 10:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 10:31 PM IST
सार

Kanpur News: लखनऊ में सपा की बैठक में अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को टिकट दिलाने का वादा न करने और खुद प्रत्याशी घोषित न होने की चेतावनी दी। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Akhilesh Yadav Do Not Take Contracts to Secure Tickets Resign If You Wish to Contest Elections
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।0 - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में हुई बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्षों को चेतावनी दी कि वे किसी को टिकट दिलाने का ठेका न लें। अगर शिकायत मिली तो फिर खैर नहीं है। यह भी कहा कि अगर किसी जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ना है, तो वह चुपचाप अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें और उन्हें बताए। इस पर विचार किया जाएगा। खुद से अपने आप को प्रत्याशी घोषित न करे। बैठक में सपा महानगर और ग्राणीण के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्ष भी बुलाए गए।

विज्ञापन

बैठक में शामिल शहर के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सख्ती से कहा गया कि कोई भी सार्वजनिक रूप से किसी विधायक, अध्यक्ष या नेता की बुराई न करें। किसी के सार्वजनिक बयान जारी कर देने से पार्टी और संगठन की छवि धूमिल होती है। अगर किसी को नेता से शिकायत है, तो हाई कमान को लिखकर भेजें। इस पर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने पर जोर
जिलाध्यक्ष के अलावा कोई विधानसभा अध्यक्ष या पदाधिकारी टिकट को लेकर किसी से वादा न करे। सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता बरतें। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई। बैठक में ग्रामीण अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, विधानसभा अध्यक्ष आकाश यादव, मुमताज मंसूरी, सुधांशु मिश्रा, आसिफ कादरी, वरुण जायसवाल, मो. सारिया आदि ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed