फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Akhilesh Yadav called Satyam of Panki to Lucknow the victim said Inspector used caste related abuses

Kanpur: पनकी के सत्यम को अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ, पीड़ित बोला- इंस्पेक्टर ने जातिसूचक गालियां दीं

Tue, 26 Aug 2025 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी में जातिसूचक गाली और पिटाई के वायरल वीडियो के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ित सत्यम त्रिवेदी को लखनऊ बुलाकर मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Akhilesh Yadav called Satyam of Panki to Lucknow the victim said Inspector used caste related abuses
अखिलेश यादव और पीड़ित सत्यम त्रिवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अप्रैल महीने में सत्यम त्रिवेदी नामक एक युवक को पनकी थानाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह का जातिसूचक गालियां देते हुए वायरल हुए वीडियो पर सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर पीड़ित से उसकी बात सुनी।

विज्ञापन

महानगर सपा युवजन सभा अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने सत्यम के साथ घटी घटना की जानकारी पार्टी नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय को दी थी। उसके बाद अखिलेश यादव ने सत्यम को लखनऊ बुलाकर एक प्रेस वार्ता के जरिए पूरी जानकारी दी।

विज्ञापन

बोले- न्याय दिलाने का काम करे पार्टी
अखिलेश यादव ने पूरे मामले में यूपी सरकार और प्रशासन को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ित का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सत्ता सजातीय की दबंगई का शिकार हो रहा है एक खास समाज, क्योंकि 'हाता नहीं भाता'!" अखिलेश की ओर से सत्यम को आश्वासन दिया गया है कि उनकी पार्टी उसे न्याय दिलाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed