फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Akhilesh implicated husband and son for opposing DJ playing, demanded extortion of 10 lakhs

Kanpur: अखिलेश ने डीजे बजाने के विरोध पर पति-बेटे को फंसाया, 10 लाख की मांगी रंगदारी

Thu, 11 Sep 2025 10:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Sep 2025 10:48 PM IST
सार

साकेतगर के पेंट कारोबारी की पत्नी ने अखिलेश दुबे, किदवईनगर के पूर्व थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने एसआईटी को जांच सौंपी।

विज्ञापन
Kanpur: Akhilesh implicated husband and son for opposing DJ playing, demanded extortion of 10 lakhs
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

साकेतनगर में पेंट कारोबारी प्रदीप कुमार जैन की पत्नी आशा जैन ने अखिलेश दुबे, किदवईनगर के पूर्व थाना प्रभारी, दरोगा, हेड कांस्टेबल समेत चार-पांच अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दी है। उनका आरोप है कि उन्होंने अखिलेश दुबे के होटल में देर रात तक तेज आवाज में बजने वाले डीजे की शिकायत थाने में की थी। इस पर उनके पति व बेटे पर झूठी एफआईआर हुई। इसके बदले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जांच एसआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


आशा जैन के मुताबिक उनका घर किशाेरी वाटिका गेस्ट हाउस के पास है। यहां पर देर रात तक डीजे बजते रहे हैं जिसकी उन्होंने शिकायत थाने में की थी। छह मार्च 2020 को पुलिस ने उनके पति और पुत्र के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आशा जैन का आरोप है कि वह थाने पहुंचीं तो एसएचओ ने अन्य व्यक्ति शुभम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उससे मिलकर बात करो। उन्होंने शुभम से बात की तो उसने अखिलेश दुबे के पास चलने के लिए कहा। अगले दिन वह शुभम के साथ अखिलेश दुबे से मिलने उनके घर पहुंचीं। आरोप है कि अखिलेश दुबे ने उन्हें धमकी दी कि उन्हें डीजे से बहुत दिक्कत होती है अब अगर इस मामले से बचना चाहती हो तो 10 लाख रुपये दो नहीं तो पति व बच्चा जिंदगी भर जेल में सड़ेंगे।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उन्होंने रंगदारी देने से मना किया तो बेटे की बाइक 21 अक्तूबर 2020 को चोरी करा दी गई। वह चोरी की एफआईआर कराने थाने पहुंचीं तो थानाध्यक्ष धनेश प्रसाद ने भगा दिया। कहा कि बाइक से कोई बड़ा अपराध किया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत देकर पति व बेटे के खिलाफ रंगदारी व अवैध वसूली के लिए कराई गई एफआईआर की पुन: जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत एसआईटी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed