{"_id":"68b32e090170811a9a056138","slug":"kanpur-akhilesh-dubey-s-associate-land-mafia-saheb-lari-and-three-others-sent-to-jail-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फर्जीवाड़ा कर छह बीघा जमीन हड़पने में अखिलेश दुबे के साथी भूमाफिया साहब लारी समेत तीन गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फर्जीवाड़ा कर छह बीघा जमीन हड़पने में अखिलेश दुबे के साथी भूमाफिया साहब लारी समेत तीन गए जेल
Sat, 30 Aug 2025 10:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:30 PM IST
सार
जाजमऊ पुलिस ने जमीन हड़पने में लारी, अखिलेश के साथी लवी मिश्रा समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी गिरफ्तारी की जानकारी होते ही हाईकोर्ट से पहले ही स्टे ले आता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाजमऊ में चमड़ा कारोबारी के चौकीदार ने कारोबारी, उसके भाई, बेटों, अखिलेश दुबे के सहयोगी लवी मिश्रा व भूमाफिया साहब लारी के लिखाफ फर्जीवाड़ा कर छह बीघा जमीन हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने शनिवार को भूमाफिया सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जाजमऊ के हाशमी रोड निवासी श्रीराम ने बताया कि वह करीब 40 साल से जाजमऊ निवासी चमड़ा कारोबारी सिराज गद्दी, रियाज गद्दी और शमशाद गद्दी के मकान में चौकीदारी करते थे। आरोपियों ने उनके नाम से फर्जी आधार और पेन कार्ड बनवाया। जुलाई 2023 को उनको रियाज, शमशाद, सोहेल, सलमान और रियाज के बेटे कामरान उसे उन्नाव कचहरी ले गए।
विज्ञापन
जाजमऊ के हाशमी रोड निवासी श्रीराम ने बताया कि वह करीब 40 साल से जाजमऊ निवासी चमड़ा कारोबारी सिराज गद्दी, रियाज गद्दी और शमशाद गद्दी के मकान में चौकीदारी करते थे। आरोपियों ने उनके नाम से फर्जी आधार और पेन कार्ड बनवाया। जुलाई 2023 को उनको रियाज, शमशाद, सोहेल, सलमान और रियाज के बेटे कामरान उसे उन्नाव कचहरी ले गए।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वहां पहले से मौजूद साहब और लवी मिश्रा समेत सभी ने मिलकर फर्जीवाड़ा कर उसकी छह बीघा जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जाजमऊ से आरोपी भूमाफिया सहाब अनवर उर्फ सहाब लारी, शाहनवाज बेग और सलमान बेग को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।