फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Agri junction, Agriculture Department will open agriculture centers in all blocks

Kanpur Agrijunction: कृषि विभाग सभी ब्लॉक में खोलेगा कृषि केंद्र, वन स्टॉप शॉप पर मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 Feb 2023 11:59 PM IST
सार

कृषि विभाग जिले के हर ब्लॉक में कृषि केंद्र खोलेगा। इस वन स्टॉप शॉप पर किसानों को कृषि संबंधी हर सुविधा मिलेगी। इसमें अच्छी गुणवत्ता वाली खाद, बीज, फसल संबंधी सलाह आदि शामिल है।

विज्ञापन
Kanpur Agri junction, Agriculture Department will open agriculture centers in all blocks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में किसानों को एक ही जगह पर खेती से जुड़ी सलाह और कृषि उत्पाद मुहैया कराने के लिए कृषि विभाग जिले के सभी ब्लॉक में कृषि केंद्र (एग्रीजंक्शन) खोलेगा। इन केंद्रों में वन स्टॉप शॉप के रूप में किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

विज्ञापन

केंद्रों में कृषि क्षेत्र से स्नातक युवा जिसे कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन आदि की जानकारी होगी उन्हें तैनात किया जाएगा। शुरुआती दौर में जिले में नौ केंद्र स्थापित किए जाएंगे जहां नौ युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी लाभार्थियों का चयन करेगी। उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार ने बताया कि कृषि व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक व प्रमाण पत्र 14 फरवरी से पहले कृषि भवन में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इन वन स्टॉप शॉप पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक, माइक्रो न्यूट्रिएंट्स, वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक की मात्रा के बारे में सलाह दी जाएगी। छोटे कृषि यंत्रों को किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही कृषि क्षेत्र की नई तकनीक के बारे में भी किसानों को बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed