{"_id":"60d4b9318ebc3e2d5a4b4b03","slug":"kanpur-after-the-implementation-of-the-police-commissionerate-screws-tighten-on-the-criminals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराधियों पर कसा शिकंजा, महामारी के दौर में दिखाई दरियादिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराधियों पर कसा शिकंजा, महामारी के दौर में दिखाई दरियादिली
Thu, 24 Jun 2021 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:27 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने 25 मार्च को कानपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू की थी। आईपीएस असीम अरुण ने पहले पुलिस कमिश्नर के तौर पर चार्ज लिया। आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू हुए तीन महीने शुक्रवार को पूरे हो गए। कमिश्नरी की पुलिसिंग में एक तरफ जहां अपराधियों पर शिकंजा कसा। कोरोना काल में कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजने के साथ एक पर एनएसए लगाया तो दूसरी तरफ पुलिस की दरियादिली भी देखने को मिली।
जिसमें ऑक्सीजन बैंक से लेकर ब्लड डोनेशन अभियान पुलिस ने चलाया। जो आज भी जारी है। प्रदेश सरकार ने 25 मार्च को कानपुर में पुलिस कमिश्नरी लागू की थी। आईपीएस असीम अरुण ने पहले पुलिस कमिश्नर के तौर पर चार्ज लिया। आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि तीन महीने के भीतर दो बेहद अहम योजनाओं की शुरुआत की गई है। जिसमें एक घरेलू हिंसा को रोकने के लिए प्रबल प्रतिक्रिया तो दूसरी साइबर अपराध पर लगाम लगाने को व्हाट्सएप नंबर जारी किया। इसके साथ ट्रैफिक का महाअभियान भी शुरू किया।
विज्ञापन
हालांकि कोरोना कर्फ्यू की वजह से महाअभियान की रफ्तार थोड़ी कम है। जल्द इस पर तेजी से काम शुरू होगा। वहीं हाईवे को कैमरों से लैस किया गया है। ई-चालान किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अब जल्द ही जिला प्रशिक्षण इकाई का गठन किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

महामारी में पुलिस की पहल ने दी सांसे
- ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की
- प्लाज्मा और ब्लड के लिए अलग से बैंक बनाया
- भीख मांगने वाले बच्चों को मुक्त कराया। उनकी पढ़ाई की योजना बनाई
- पुलिस कोविड अस्पताल का संचालन किया
- पुलिसकर्मियों को हर दस दिन में एक अवकाश देना शुरू किया
- पौधरोपण अभियान जारी है
ये बड़ी कार्रवाई की गई
- महिला की विदेश में तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन को जेल भेजा गया। छह महिलाएं मुक्त कराईं।
- नकली दवा के कारोबार का भंडाफोड़ किया, दो करोड़ की नकली दवाएं बरामद कीं।
- फर्जी इंश्योरेंस कंपनी के कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर आठ को जेल भेजा
- नकली रेमडेसिविर व ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बेचने वाले जेल गए, एक पर एनएसए भी लगाया - नकली सीमेंट और नकली पान मसाला बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया
- दवाओं, सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वाले जेल भेजे गए
- एक दर्जन साइबर अपराधी जेल भेजे गए