फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur After the death of his son in Algeria the father also died of shock DM consoled the victims family

Kanpur: अल्जीरिया में बेटे की मौत के बाद सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, डीएम ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया

Fri, 01 Aug 2025 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Aug 2025 05:17 PM IST
सार

Kanpur News: भीतरगांव के बारीगांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जहां अल्जीरिया में बेटे की संदिग्ध मौत के बाद सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Kanpur After the death of his son in Algeria the father also died of shock DM consoled the victims family
परिजनों से मुलाकात करते जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव क्षेत्र के बारीगांव गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्जीरिया स्थित एक स्पंज आयरन कंपनी में काम करने वाले अनादि मिश्रा (48) की 18 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में एक ब्लास्ट में मौत हो गई थी। बेटे की मौत का सदमा उनके पिता राजेंद्र मिश्रा बर्दाश्त नहीं कर पाए और बुधवार सुबह उनका भी निधन हो गया। यह और भी दुखद है कि घटना के 15 दिन बाद भी अनादि का शव भारत नहीं पहुंच सका है।

विज्ञापन

इस दोहरी त्रासदी की जानकारी मिलने पर शुक्रवार शाम चार बजे कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह पीड़ित परिवार से मिलने बारीगांव पहुंचे। उन्होंने अनादि के छोटे भाई अर्पित मिश्रा से मिलकर पूरी दास्तान सुनी। जब अर्पित ने नम आंखों से बताया कि पहले भाई की मौत हुई और फिर पिता भी सदमे से चल बसे, तो यह सुनकर जिलाधिकारी भी भावुक हो गए। डीएम ने अनादि की मां कांति मिश्रा से भी मुलाकात की और शोक संतप्त परिवार को हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed