{"_id":"6afea6c5c39b88c2f0035982","slug":"kanpur-after-railbazar-now-incident-of-slaughter-in-chakeri-vhp-and-bajrang-dal-create-uproar-one-in-custody-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेलबाजार के बाद अब चकेरी में गोकशी, विहिप-बजरंग दल का हंगामा, एक आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेलबाजार के बाद अब चकेरी में गोकशी, विहिप-बजरंग दल का हंगामा, एक आरोपी हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
Thu, 19 Nov 2026 01:05 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:05 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्ती नगर स्थित एक निर्माणाधीन प्लांट में गौकशी की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में रेलबाजार के बाद बृहस्पतिवार को चकेरी में भी गौकशी का मामले सामने आया है। जानकारी पाकर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह समेत चकेरी, जाजमऊ और महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के चिश्ती नगर में एक निर्माणाधीन प्लांट में बृहस्पतिवार सुबह प्रतिबंधित मवेशी को काटा जा रहा था। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आक्रोशित होकर कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। इस दौरान चकेरी, महाराजपुर, जाजमऊ पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
मौके से पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य तीन फरार है। मवेशी को काटने के बाद लोडर में भरकर उसको बेच दिया गया है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के मुताबिक एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
