फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime News: Lover Committed Suicide after Killing The Woman

Kanpur: महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने भी ट्रेन से कटकर दी जान, पुलिस को मौके से मिला ये सामान

Sun, 28 May 2023 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 May 2023 06:20 PM IST
सार

Kanpur News: यूपी के कानपुर में महिला की हत्या करने के बाद प्रेमी ने भी मौत को गले लगा लिया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Kanpur Crime News: Lover Committed Suicide after Killing The Woman
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में शनिवार रात महिला से मिलने उसके मायके पहुंचे प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर वारदात का खुलासा किया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से खून से सना तकिया, नायलॉन की रस्सी आदि साक्ष्य के रूप में जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


नवाबगंज निवासी बरखा सैनी (31) की शादी करीब 13 साल पहले बिधनू के सकरापुर गांव निवासी इलेक्ट्रीशियन कृष्णकांत सैनी से हुई थी। उनके दो बच्चे सात साल व आठ माह के हैं। मृतका के देवर संतोष ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले ससुराल के मोहल्ले में रहने वाले ई-रिक्शा चालक दीपक गुप्ता (28) का घर में आनेजाने के दौरान बरखा से प्रेम संबंध हो गए। कृष्णकांत के विरोध करने पर दीपक का घर में आनाजाना बंद हो गया।

विज्ञापन

शनिवार को कृष्णकांत, पत्नी बरखा व दोनों बच्चों के साथ अशोकनगर में एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। यहां से शाम को लौटते समय बरखा अपने दोनों बच्चों समेत नवाबगंज में जागेश्वर मंदिर के पास स्थित अपने मायके में रुक गई। कृष्णकांत बिधनू स्थित घर लौट गया। मृतका की मां सरला ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे सभी लोग नीचे स्थित कमरे में सो रहे थे। तभी बरखा घबराहट होने की बात बोलकर पहली मंजिल पर स्थित कमरे में जाने की बात बोलकर चली गई।

रात करीब 11:45 बजे बरखा के छोटे बेटे के रोने की आवाज सुनकर उनकी आंख खुली तो बरखा को बुलाने ऊपर स्थित कमरे में पहुंचीं, जहां बेड पर बरखा का रक्तरंजित शव पड़ा देख चीख पड़ीं। हत्या की सूचना पर पुलिस ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो उसमें दीपक गुप्ता घर के अंदर घुसते और करीब एक घंटे बाद निकलते नजर आया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ देर बाद उसका सिर कटा शव रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर पड़ा होने की जानकारी मिली। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों का पता चला है। बरखा ने दीपक से कुछ रुपये भी ले रखे थे, जिसके लेनदेन को लेकर हुए विवाद के दौरान हत्या करने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed