{"_id":"669405bbc0a92bb0ff07531e","slug":"kanpur-after-ganja-now-a-consignment-of-liquor-found-in-the-ac-coach-of-the-train-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गांजे के बाद अब ट्रेन के एसी कोच में मिली शराब की खेप, जीआरपी सेंट्रल ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गांजे के बाद अब ट्रेन के एसी कोच में मिली शराब की खेप, जीआरपी सेंट्रल ने की कार्रवाई
Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
सार
Kanpur News: जीआरपी ने नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल के एसी कोच से अंग्रेजी शराब की 77 बोतलें बरामद की हैं। ट्रेन नई दिल्ली से बिहार जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ट्रेनों के एसी कोच में गांजे की तस्करी के बाद अब जीआरपी ने अवैध रूप से हो रही शराब की तस्करी का भी भंडाफोड़ किया है। जीआरपी ने नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 02570 के थर्ड एसी कोच से महंगी शराब की 77 बोतलें बरामद की है। इन्हें दो ट्रॉली और एक पिट्ठू बैग से ले जाया जा रहा था। जीआरपी एस्कॉर्ट ने शराब को बी-सिक्स कोच से बरामद कर जीआरपी सेंट्रल के हवाले कर दिया।
नई दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों से बिहार के लिए शराब और बियर की तस्करी शुरू हो गई है। रविवार को जीआरपी थाने को नई दिल्ली दरभंंगा स्पेशल के बी-सिक्स कोच में शराब मिलने की सूचना आई। एसआई खालिद खान और हेड कांस्टेबल राजेंद्र कनौजिया और रवींद्र कुमार ने शराब को पकड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। कोच के यात्रियों से पूछताछ की गई है। जीआरपी दिल्ली से भी जानकारी मांगी है।

बता दें, इससे पहले शनिवार शाम को प्लेटफार्म नंबर आठ पर आरपीएफ ने बीयर के 40 केन बरामद किए थे। प्लेटफार्म नंबर आठ और नौ से कानपुर होकर बिहार ट्रेन जानी थी। आरपीएफ के स्टाफ ने संदिग्ध बैग समझ कर उसकी जांच की और चेकिंग में बियर की बोतलें बरामद हुई। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि शराब मुक्त राज्य बिहार में तस्करी कर शराब पहुंचाने के लिए ट्रेनों के एसी कोच में रखकर भेजा जा रहा है।
साथ ही नशीले पदार्थों को भी ट्रेनों के खासकर एसी कोच के जरिये ही तस्कर एक से दूसरी जगह भेज रहे हैं। इसी वजह से अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कुछ समय पहले बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया था।