फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur After breakup calling turned out to be costly boyfriend was slapped 11 times in 10 seconds

UP: ब्रेकअप के बाद फोन करना पड़ा भारी, 10 सेकेंड में प्रेमी को जड़े 11 कंटाप, युवती के भाई और साथियों ने पीटा

Wed, 03 Sep 2025 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 03 Sep 2025 09:35 AM IST
सार

Kanpur News: रायपुरवा थाना क्षेत्र में ब्रेकअप के बाद फोन करने पर युवती के भाई समेत साथियों ने युवक को घेरकर जमकर पीटा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Kanpur After breakup calling turned out to be costly boyfriend was slapped 11 times in 10 seconds
युवक की पीटते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में ब्रेकअप के बाद भी फोन करने पर युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने उसे 10 सेकेंड में एक के बाद एक 11 कंटाप जड़ दिए। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

एक युवक को बेरहमी से पीटने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में आधा दर्जन लोग युवक को घेरकर एकाएक कंटाप जड़ने के बाद उसे गिराकर लात-घूंसों से पीटते, तो कुछ लोग बचाते नजर आ रहे है।

विज्ञापन

गणेश महोत्सव में विवाद की बात निराधार
घटना को लेकर चर्चा है कि, गणेश महाेत्सव में सहयोग न करने पर झल्लाए लोगों ने युवक को अपना शिकार बनाया। रायपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश महोत्सव में सहयोग न करने बात को लेकर मारपीट की बात निराधार है।

युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने पीटा
जांच में पता चला है कि युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। ब्रेकअप होने के बाद युवक उसे फोन कर रहा था। जानकारी पर युवती के भाई समेत अन्य लोगों ने मारपीट की है। फिलहाल जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed