फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Advocates Chase Away E-Rickshaw and Auto Drivers

Kanpur: चैंबर टूटने का डर सताया तो खुद अतिक्रमण हटवाया, अधिवक्ताओं ने ई-रिक्शा, ऑटो वालों को खदेड़कर भगाया

Thu, 21 May 2026 09:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 21 May 2026 09:46 PM IST
सार

 Kanpur News: बिना पुलिस फोर्स अधिवक्ताओं ने खुद ठेले, खोमचे, ई-रिक्शा, ऑटो वालों को खदेड़कर भगाया।

विज्ञापन
Kanpur: Advocates Chase Away E-Rickshaw and Auto Drivers
अधिवक्ताओं ने अतिक्रमण हटवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में रविवार को वकीलों के चैंबर तोड़े जाने और मंगलवार को नजारत प्रभारी की ओर से पुलिस कमिश्नर को कचहरी के आसपास का अतिक्रमण हटाने संबंधी पत्र भेजे जाने की जानकारी पर गुरुवार को अधिवक्ता खुद सड़क पर उतर पड़े। सड़क किनारे बने चैंबर टूटने का डर सताया तो अधिवक्ताओं ने सुबह से सड़क पर लगने वाले ठेले, खोमचे वालों, ई-रिक्शा, ऑटो वालों को खदेड़ दिया। दोपहर 12 बजे कचहरी के आसपास भीषण जाम के कारण दोपहिया वाहन को सौ मीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा लग जाता था वहीं एंबुलेंस और पुलिस व न्यायिक अधिकारियों के वाहन धड़धड़ाते निकल गए।
विज्ञापन



भीमराव आंबेडकर द्वार के सामने सड़क पर ही एक ओर सब्जी विक्रेता तो दूसरी ओर फल विक्रेता ठेले लगाकर जगह घेर लेते थे। इसके अलावा जूस व खाने-पीने के सामान के ठेले और ई-रिक्शा व ऑटो वाले भी सड़क घेरकर खड़े रहते थे। यहां पूरे दिन जाम लगा रहता था।
विज्ञापन

गुरुवार को बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आम अधिवक्ताओं ने मिलकर सड़कें खाली करवा दीं। चेतना चौराहे से लेकर गेट नंबर दो तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण बिना किसी पुलिस फोर्स के हटवा दिया। इस दौरान लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, बार एसोसिएशन के महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, अमर सिंह, विजय कनौजिया, मनोज द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, अमित सिंह राठौर, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

 

पुलिस अफसरों संग बैठक में हुआ मंथन
बार एसोसिएशन के रामनाथ सेठ हॉल में बार व लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग पुलिस के आला अफसरों की बैठक हुई। इसमें अतिक्रमण हटाने को लेकर मंथन हुआ। एसोसिएशन की ओर से सहयोग का वादा किया गया वहीं पुलिस ने मधुवन तिराहे से चेतना चौराहे तक वन-वे का सख्ती से पालन कराने की बात कही। सड़क पर ठेले या ई-रिक्शा, ऑटो वालों का अतिक्रमण न हो इसके लिए अलग से फोर्स भी लगाने की बात तय हुई। वाहन स्टैंड का विकल्प तलाशने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed