{"_id":"68dd72ff46021144b8065ab9","slug":"kanpur-accused-said-my-brother-taunted-me-so-i-along-with-my-mother-and-wife-killed-my-sister-in-law-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आरोपी ने कबूली वारदात, बोला- भाई ताने मारता था इसलिए मां, पत्नी के साथ मिलकर भाभी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आरोपी ने कबूली वारदात, बोला- भाई ताने मारता था इसलिए मां, पत्नी के साथ मिलकर भाभी को मार डाला
Thu, 02 Oct 2025 12:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:03 AM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चकेरी के मथुरापुर गांव में 22 सितंबर को बोरे में बंधा अधजला शव मिला था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरजातीय शादी करने को लेकर छोटा भाई मानस पाल अक्सर ताने मारता था इसलिए मां मंजू देवी व अपनी पत्नी किरन के साथ मिलकर उसका गला दबाकर मार डाला। घर में ही उसके शव को जलाने का प्रयास किया लेकिन धुआं और दुर्गंध के कारण आग बुझानी पड़ी। शव को बोरे में बांधकर चकेरी के मथुरापुर गांव के बाहर फेंक दिया था। यह खुलासा मृतक के हत्यारोपी बड़े भाई प्रांजल ने पुलिस की पूछताछ में किया। पुलिस ने बुधवार को तीनाें को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मथुरापुर गांव में 22 सितंबर की सुबह बोरे में अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। बुधवार को डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने अपने कार्यालय में की गई प्रेसवार्ता के दौरान वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अधजले शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल की। तस्वीर देखकर फतेहपुर के जलालपुर न्यूरी गांव के प्रधान ने पुलिस से संपर्क किया। प्रधान ने शव उसके गांव के रहने वाले रामचंद्र पाल के बेटे मानस का होने की आशंका जताई। पुलिस ने रामचंद्र से संपर्क किया जो उस वक्त मुंबई में नौकरी के सिलसिले में था। वहां से थाने पहुंचा और शव की शिनाख्त बेटे मानस के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस को सनिगवां के संदीपनगर में भी एक मकान की जानकारी दी। बताया इसमें पत्नी मंजूदेवी, बड़ा बेटा प्रांजल व बहू किरन के साथ रहता है। छोटा बेटा मानस ट्रक चालक और नशे का आदी था। प्रांजल ने चार माह पहले बकेवर निवासी किरन निषाद से अंतरजातीय लव मैरिज की थी। शादी के विरोध को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर मारपीट होती थी।
इसे लेकर मां और भाई ने कई बार उसे हत्या की धमकी दी थी। मानस 21 सितंबर को फतेहपुर स्थित गांव गया था जहां प्रधान से मिलकर उसने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद वह घर लौट गया था। इसी के बाद उसकी घर में ही हत्या कर दी गई थी।

पहले चारपाई पर बांधा फिर घोंटा गला
रामचंद्र ने अपनी पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ मानस की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का राज खोल दिया। पुलिस के अनुसार मंजू देवी ने बताया कि मानस जब रात को घर आया तो वह नशे की हालत में था। पहले मां ने उसका गला घोंटा। इसके बाद प्रांजल ने फिर से उसका गला दबाकर मौत हो जाने की पुष्टि की। शव को जलाने की कोशिश की लेकिन धुआं और दुर्गंध से सबको पता चल जाने के डर से आग बुझा दी। उसे बोरे में भरकर ऑटो में लादकर उसे गांव के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में मां, बेटा ऑटो में बोरा ले जाते दिखे।

गला घोंटते वक्त नहीं कांपे मां के हाथ
पुलिस के अनुसार मंजू ने पूछताछ में बताया कि मानस की नशेबाजी की आदतों की वजह से वह उससे नफरत करने लगी थी। बड़े बेटे से ज्यादा लगाव था। ऐसे में वह भी मानस की हत्या करने में उसका साथ देने के लिए तैयार हो गई। मानस के घर पहुंचने पर सबसे पहले मां मंजू देवी ने ही उसका गला तब तक दबाया जबतक उसका झटपटाना बंद नहीं हो गया। लोगों में इस बात की चर्चा रही कि छोटे बेटे की गला दबाकर हत्या करने में मां के हाथ कैसे नहीं कांपे।