फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused of kidnapping and murder after grabbing the money from sale of plot

Kanpur: प्लॉट बिक्री की रकम हड़पकर अपहरण कर हत्या का आरोप, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jan 2025 11:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 11:35 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी से लापता युवक का कन्नौज में बोरे में शव मिलने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur: Accused of kidnapping and murder after grabbing the money from sale of plot
राजेश निषाद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी से अपहृत युवक का कन्नौज में बोरे में शव मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी के मामले को अपहरण और हत्या की धारा में तब्दील कर दिया है। इसके साथ ही मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर उसके तीन साथियों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को उठाया भी है।
विज्ञापन


चकेरी के न्यू आजादनगर सतबरी रोड निवासी राजेश निषाद (33) 28 दिसंबर की सुबह 11 बजे कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। राजेश की पत्नी विनीता ने 29 दिसंबर को चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार देर शाम राजेश का शव कन्नौज के थाना कोतवाली के काली नदी के पास बोरे में मिला था। मामले में विनीता की तहरीर पर सोनू, शिवम गुप्ता और राज कश्यप पर अपहरण कर हत्या के मामले में नामजद किया गया है। विनीता के मुताबिक राजेश ने कुछ दिन पहले प्लॉट बेचा था। इसके बाद से राजेश के तीनों दोस्त साेनू, शिवम और राज कश्यप दिनभर उसे लेकर घूमते और रुपये ऐंठते थे। आरोप है कि रुपयों को हड़पने के मकसद से ही 28 दिसंबर को वह बाइक से पति को लेकर गए और फिर उनकी हत्या कर शव को बोरे में फेंक दिया।
विज्ञापन


आरोपियों से किया था संपर्क
विनीता ने बताया कि राजेश के लापता होने के बाद उन्होंने साेनू और शिवम से संपर्क भी किया था। तब उन लोगों ने राजेश के बारे में जानकारी होने से इनकार किया था। वहीं, कन्नौज में पोस्टमाॅर्टम के बाद गुरुवार को राजेश का शव घर लाया गया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तीनों दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए दबिश देने के साथ छह लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला घोंटकर चार दिन पहले की गई थी हत्या
राजेश निषाद की चार दिन पहले गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर चार चोट के निशान मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed