{"_id":"69c5696e91d847d4b7061c54","slug":"kanpur-accused-in-gang-misdeeds-of-teenager-sent-to-jail-search-underway-for-two-others-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल, दो की तलाश
Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:15 PM IST
सार
Kanpur News: मंधना के एक लॉज में मंगलवार रात को घटना हुई थी। कमरे में रुकने का झांसा देकर आरोपियों ने वारदात की।
विज्ञापन
आरोपी पदम तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंधना के लॉज में वाराणसी की 16 वर्षीय किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने एक आरोपी पदम तिवारी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल अन्य दोनों आरोपी नीतेश दुबे और निहाल सिंह की तलाश की जा रही है। उनकी लोकेशन बिकरू गांव के पास की आई है। पुलिस शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराएगी।
विज्ञापन
वाराणसी के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी रिश्ते के भाई की तलाश में मंगलवार को शहर पहुंची। उसके पास भाई का पता नहीं था। मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। वह उसके घर की तलाश करते हुए मंधना बाजार आ गई। रात में रुकने के लिए होटल या धर्मशाला खोज रही थी। इस बीच बिरतियान गांव का पदम तिवारी, बगदौधी बांगर का नीतेश दुबे और निहाल सिंह उसे मंधना क्रॉसिंग के नजदीक बने लॉज में ले गए। उसे एक कमरे में ठहराया। बुधवार सुबह लॉज में रहने वाले युवक ने यूपी 112 में किशोरी के साथ गलत कार्य होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने पर किशोरी ने पदम तिवारी, नितेश दुबे और निहाल सिंह पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी पदम तिवारी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दोनों साथी फरार हैं। उनकी लोकेशन चौबेपुर के बिकरू गांव की मिली है। गुरुवार को पदम तिवारी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया। शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन