फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur accused had come to surrender in theft case escaped from the court premises Court clerk filed a report

Kanpur: चोरी के मामले में सरेंडर करने आया था आरोपी, कचहरी परिसर से फरार…कोर्ट मोहर्रिर ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 24 Aug 2025 01:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur accused had come to surrender in theft case escaped from the court premises Court clerk filed a report
बाबूपुरवा थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बाबूपुरवा थाने से चोरी और नकबजनी के मामले में फरार चल रहा आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर से पहले फरार हो गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार अधिवक्ता ने उसे बेल दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बेल खारिज होने पर वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद कोर्ट मोहर्रिर ने कोतवाली में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कोर्ट मोहर्रिर संध्या ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नयापुरवा बगाही निवासी धर्मेंद्र वर्मा के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में चोरी और नकबजनी की रिपोर्ट दर्ज है। जिस मामले में वह फरार चल रहा था। उनके अनुसार उसके अधिवक्ता ने धर्मेंद्र को उसे मुकदमे में बेल दिलाने का आश्वासन दिया था। जिसके चलते शुक्रवार को धर्मेंद्र वर्मा समेत चार आरोपियो ने कोर्ट में सरेंडर करने का प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्जकर तलाश में जुटी पुलिस
सुनवाई के दौरान बेल खारिज होने पर आरोपी पुलिस की आंख में धूल झोंककर कचहरी परिसर से फरार हो गया। जिससे पुलिस के हाथ–पांव फूल गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोर्ट मोहर्रिर की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed