फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused arrested with charas worth 60 lakhs

कानपुर: 60 लाख की चरस संग खच्चर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, आउटर पुलिस ने गांजे के साथ एक और तस्कर को भी पकड़ा

Sun, 05 Dec 2021 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Dec 2021 07:15 PM IST
सार

बिधनू पुलिस ने उन्नाव के माखी निवासी राजन नट को 12 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। गुडवर्क करने वाली टीम को एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Kanpur: Accused arrested with charas worth 60 lakhs
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आउटर पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान खच्चर गैंग के गुर्गे चमनगंज निवासी वसीम अंसारी को 5 किलो चरस के साथ धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। चरस को नेपाल के रास्ते कानपुर और आउटर एरिया में बेचने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि न्यू ईयर की पार्टियों की वजह से चरस की डिमांड बढ़ जाती है, सारा माल खप जाता है। एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वसीम को साढ़ रोड के पास पकड़ा गया है। वसीम पर बिधनू, चमनगंज थाने में एनडीपीएस, 7 सीएलए, गैंगस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसका गैंग मादक पदार्थ का ही धंधा करता है, जिसमें कम उम्र के लड़के ज्यादा हैं। वहीं, बिधनू पुलिस ने उन्नाव के माखी निवासी राजन नट को 12 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। जिसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। गुडवर्क करने वाली टीम को एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed