{"_id":"6848783ef4776581f80e8347","slug":"kanpur-accused-arrested-for-pressuring-student-to-convert-and-threatening-to-throw-bomb-at-her-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव और बम मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव और बम मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Jun 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:55 PM IST
सार
छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छात्रा के जीजा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
जाजमऊ थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाजमऊ पुलिस ने इंटर की छात्रा से धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी मो.अल्तमश खान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने छात्रा को बम मारकर घर तबाह करने की धमकी दी थी। जिससे डरकर छात्रा ने सुरक्षा की गुहार लगाते अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। पुलिस छात्रा के जीजा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
ओमपुरवा निवासी 16 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है। छात्रा के अनुसार तीन वर्ष पहले उसकी एक सहेली के दोस्त अल्तमश से उसकी बात हुई थी। जिसके बाद से अल्तमश उसे स्कूल और फोन कर धमकाता था। इतना ही नहीं, अल्तमश ने धमकी दी थी कि धर्म परिवर्तन कर लो, नहीं तो इतने बम मारूंगा कि तुम्हारा घर तबाह हो जाएगा। तुम्हारे मां-बाप को भी खत्म कर दूंगा। धमकी के बाद से डरी-सहमी छात्रा ने वीडियो वायरल कर आरोपी को सजा देने की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आरोपी मो.अल्तमश खान को ओमपुरवा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के मामा से आरोपी बना रहा था समझौते का दबाव
बजरिया थानाक्षेत्र के कंघी मोहाल निवासी आरोपी मो अल्तमश खान ने पीड़िता के ओमपुरवा निवासी मामा से संपर्क किया। आरोपी उनसे समझौते का दबाव बनाने लगा। मना करने पर गालीगलौज करने लगा। तभी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।