फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused absconding for 40 years in murder and robbery cases arrested.

कानपुर: हत्या और लूटपाट के मामलों में 40 साल से फरार आरोपी साधु के वेश में गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 01:30 AM IST
सार

वर्ष 1986 में लूट और हत्या के प्रयास समेत तीन मुकदमों में फरार रामप्रकाश ने पहचान बदलकर पागल दास बाबा का रूप धारण कर लिया था और साधु बनकर आश्रम में रह रहा था। 

विज्ञापन
Kanpur: Accused absconding for 40 years in murder and robbery cases arrested.
demo pic - फोटो : एआई

विस्तार

कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नौसारा गांव निवासी रामप्रकाश (70) को फजलगंज पुलिस ने 40 साल बाद बरेली के गजनेरा गांव के पास स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया है। वर्ष 1986 में लूट और हत्या के प्रयास समेत तीन मुकदमों में फरार रामप्रकाश ने पहचान बदलकर पागल दास बाबा का रूप धारण कर लिया था और साधु बनकर आश्रम में रह रहा था। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रामप्रकाश के खिलाफ फजलगंज थाने में लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित क्रिमिनल अपील में वह फरार वारंटी था। पुलिस ने उसके मूल पते पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवारीजनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर और सर्विलांस लोकेशन खंगाली गई।
विज्ञापन


लोकेशन के आधार पर टीम गजनेरा गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल स्थित आश्रम पहुंची और पागल दास बाबा के रूप में रह रहे रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed