फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Woman dies in accident body spread over 200 meters on highway police engaged in investigation

Kanpur Accident: सड़क हादसे में महिला की मौत, हाईवे पर 200 मीटर तक फैला था शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Jul 2025 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Jul 2025 09:46 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर में देर रात एक अज्ञात महिला की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला का क्षत-विक्षत शव 200 मीटर तक फैला था।

विज्ञापन
Kanpur Accident Woman dies in accident body spread over 200 meters on highway police engaged in investigation
हाथ में गुदा PPRN - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा में बुधवार तड़के करीब चार बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दो घंटे तक संवेदनाएं टायरों के नीचे कुचलती रहीं लेकिन किसी गाड़ी की रफ्तार नहीं थमी। अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला का शव सैकड़ों वाहनों के टायरों से क्षत-विक्षत होकर करीब 200 मीटर तक सड़क से चिपक गया। करीब सवा छह बजे पहुंची पुलिस शव का बचा हुआ सिर्फ हाथ पोस्टमॉर्टम के लिए भेज सकी। कुलगांव चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हादसा होने के बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली इस घटना ने हाईवे पर एनएचएआई की पेट्रोलिंग की भी पोल खोलकर रख दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने बुधवार सुबह चार बजे हादसे में बचे महिला के दाहिने हाथ से उम्र का अंदाजा 45 से 50 वर्ष के बीच लगाया गया है। महिला के हाथ में काले रंग से (पीपीआरएन) लिखा है। साथ ही पीली धातु की चूड़ी और अंगूठी है। रामादेवी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हादसा फतेहपुर से कानपुर लेन में सुबह करीब 3.50 बजे हुआ। दूसरे सब्जी विक्रेता ने बताया कि महिला डिवाइडर के किनारे लेटी थी।

विज्ञापन

पास में दो युवक और एक ऑटो वाला खड़ा था। जब वह सब्जी लेकर लौटे तो महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं घटनास्थल के पास रात में पीआरवी वैन घूमती रहती है इसके बाद भी किसी को हादसे की जानकारी ही नहीं हो सकी।
महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव शिनाख्त करने की स्थिति में नहीं था। आसपास जिलों से मिसिंग की डिटेल जुटाई जा रही है। हादसा कितने बजे हुआ है इसकी जानकारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed