Kanpur Accident: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई…मिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kanpur News: घाटमपुर के भदरस में कार की टेस्ट ड्राइव के दौरान हुए हादसे में कार मिस्त्री अतीक अहमद की पेड़ से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चला रहा मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर मोहल्ला निवासी अतीक अहमद (45), की भदरस मोड़ पर कार गैराज है। शुक्रवार को एक कार की टेस्ट ड्राइव कर रहे थे। तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतीक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतीक की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी गुड़िया, बेटे अधम बेटे अफान का रो-रोकर बुरा हाल है।