फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Uncontrolled car fell into a well two people including an army jawan died two injured referred

Kanpur Accident: अनियंत्रित कार बंबा में गिरी, सेना के जवान समेत दो की मौत, दो घायलों को किया गया रेफर

Thu, 13 Feb 2025 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Feb 2025 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार बंबा में गिर गई। हादसे में सेना के जवान समेत दो की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को हैलट रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Uncontrolled car fell into a well two people including an army jawan died two injured referred
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। हादसे में सेना के एक जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कार सवार कानपुर देहात के पुखरायां से पतारा एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। तभी अचानक मोड़ होने से हादसा हो गया।

विज्ञापन

थाना सेन पश्चिम पारा के न्यू आजाद नगर निवासी राहुल सिंह (28) बैंगलोर में सेना के कमांडिंग ऑफिसर पद पर तैनात था। वह रेउना थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी रामू कुशवाहा उर्फ वीरेंद्र (28) व पुखरायां निवासी शिवम (25) और रूपेश (28) के साथ देर रात कानपुर देहात के पुखरायां से अपने दोस्त की बारात में शामिल होने पतारा कस्बे आ रहे थे।
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर बंबा में गिरी
गजनेर से पतारा रोड पर धरमंगदपुर गांव के पास अंधा मोड़ होने से कार अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सभी को पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां राहुल सिंह व रामू कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, शिवम व रूपेश को हैलट रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह अपने दोस्त आशीष की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक रामू कुशवाहा राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हादसे में मौत की खबर घर पहुंची, तो पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके ढाई साल का बेटा और छह माह की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed