फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Uncontrolled ambulance overturned in a ditch driver died Police sent the body for postmortem

Kanpur Accident: अनियंत्रित एम्बुलेंस खाई में पलटी, चालक की मौत…पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sun, 30 Mar 2025 04:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Mar 2025 04:09 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर कस्बे में दिलीपनगर के पास ट्रिनिटी हॉस्पिटल की वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Uncontrolled ambulance overturned in a ditch driver died Police sent the body for postmortem
Kanpur Accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में चौबेपुर क्षेत्र के दिलीप नगर गांव के पास बेला रोड पर अनियंत्रित एम्बुलेंस खाई में पलट गई। हादसे में चालक की फंसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी नीरज कुमार (32)पुत्र रमेश कुमार रौतापुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलता है। रविवार सुबह वह एंबुलेंस लेकर अस्पताल आ रहा था।

विज्ञापन

वह दिलीप नगर गांव के समीप ही पहुंचा था कि तभी उसका नियंत्रण स्टेरिंग से समाप्त हो गया और एम्बुलेंस करीब सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे चालक कार में बुरी तरह फंस गया। खेतों में काम कर रहे किसानों और राहगीरों ने जब तक उसको बाहर निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिकरू चौकी इंचार्ज मयंक सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed